पाली की जसोदा जागरवाल को जोधपुर में मिला विवेकानंद एचीवर अवार्ड 2018

पाली की जसोदा जागरवाल को जोधपुर में मिला विवेकानंद एचीवर अवार्ड 2018

पाली | जोधपुर स्थित राजस्थान स्टील भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पाली की जसोदा कंवर जागरवाल को विवेकानंद एचीवर अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एंटी करप्शन फाउंडेशन नई दिल्ली व विवेकानंद सम्मान समिति जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में 51 समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जागरवाल को यह पुरस्कार राजस्थान में सामाजिक समरसता तथा महिला सशक्तिकरण, बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर दिया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जेडीए जोधपुर चेयरमैन डॉ. महेंद्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, एंटी करप्शन फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष हरिसिंह राजपुरोहित, राजस्थान एंटी करप्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष गणेशसिंह राजपुरोहित, इंडियन आर्मी के एसके देव की मौजूदगी में दिया गया। जागरवाल के विवेकानंद एचीवर अवार्ड से सम्मानित होने पर माली महिला आयोग के सदस्य, सामाजिक महिला संगठन व राजपुरोहित महिला जागृति मंच ने हर्ष एवं खुशी व्यक्त की है। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post