सिवाना प्रधान की धन्यवाद सभा एवं होली स्नेह मिलन समारोह कल

सिवाना के नवनिर्वाचित प्रधान मुकनसिंहजी राजपुरोहित की धन्यवाद सभा एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम शनिवार को प्रातः 10 बजे ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री्री  तुलछारामजी महाराज एवं भारत साधु समाज राष्ट्रीय सचिव महंत निर्मलदासजीमहाराज के सानिध्य में इंद्राणा के खेल मैदान में आयोजित होगी । धन्यवाद सभा एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी , जिला अध्यक्ष फतेह खान , जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी सहित बाड़मेर जिले सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के साथ सभी जनप्रतिनिधि एंव स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सिवाना प्रधान राजपुरोहित सहित कार्यकर्ताओं द्वारा सभी के घर - घर पहुंचकर कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है ।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post