मनोहर अपरण कांड के लिए में राज के पुरोहित साब के नेतृत्व में शानदार मीटिंग रही और चर्चा हुई और आगे की रूपरेखा बनाई

रिपोर्टर-सुरेश पाड़ीव                   मुम्बई-7 मार्च -राजपुरोहित गुरु सेवा संस्थान कालाचौकी के सभागार में मुम्बई राजपुरोहित महासभा की बैठक पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय 36 कौम एकता परिषद के सरंक्षक व प्रवासी राजस्थानियों के हितैषी एडवोकेट राज के पुरोहित के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्ष व सरंक्षक समाज सेवी भवन निर्माता हुकम सिंह खीचन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे राज पुरोहित समाज ने एडवोकेट राज के पुरोहित के नेतृत्व में हुंकार भरी ओर संकल्प लिया कि साढ़े चार बरस से अपहृत मनोहर सिंह नेतरा केस का राजफाश नही होने पर अब राजपुरोहित समाज व 36 कॉम एकता परिषद दक्षिण मुम्बई के आजाद मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन कर  सीबीआई से जांच की मांग और महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपेगा।                    मुम्बई राजपुरोहित महासभा की बैठक का आगाज गणपति जी व गुरू 1008 संत श्री खेताराम जी व गुरु आत्मानन्द जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रवल्जित कर किया। एवम एडवोकेट राज के पुरोहित का साफा पोषी व माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व मंत्री राज के पुरोहित ने गत 26 जनवरी को नेतरा गाँव मनोहर सिंह राजपुरोहित अपहरण प्रकरण में पुलिस अधिकारियों से मीटिंग,पाली जिला व नेतरा राजपुरोहित समाज की मीटिंग व प्रेस कॉन्फ्रेंस व 36 कौम के मिले सहकार का विस्तृत ब्यौरा रखा व आगे की कार्रवाई पर उपस्थित जनो ने चर्चा करते हुए एक ही सुर में संकल्प लिया कि नेतरा मनोहर सिंह अपहरण कांड की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए, मनोहर के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इसमे राजस्थान सरकार इसमे असमर्थ रहती है तो राजस्थान सरकार से फिर मांग कर मनहर अपहरण कांड की जांच राजस्थान सरकार केंद्र सरकार सीबीआई को सौपे नही तो समाज संघर्ष के लिए आंदोलन,धरना मोर्चो के लिए तैयार है व आवश्यकता पड़ने पर मुम्बई से लेकर जयपुर दिल्ली तक सड़क पे उतरने को तैयार है। मुम्बई राजपुरोहित समाज कि बेठक में सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि आगामी 4 एप्रिल को दक्षिण मुम्बई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक विशाल धरना अखिल भारतीय छतीस कौम एकता परिषद के मार्गदर्शन में दिया जाएगा।व महाराष्ट्र के राज्यपाल को ज्ञापन सौप सीबीआई जांच केंद्र सरकार से करवाने की मांग की जाएगी।    एडवोकेट राज के पुरोहित ने बैठक में 36 कौम से अपील व आव्हान किया कि मनोहर सिंह नेत्तरा के परिजनों को न्याय मिले इसमे मुम्बई में रहने वाले 36 कॉम के प्रवासी व राजस्थानी दलगत राजनीति से परे सहयोग दे। राज के पुरोहित ने बैठक में मुम्बई में समाज के युवाओं,महिला उत्थान,समाज के युवाओं के रोजगार व बदलते परिवेश में समाज मे आ रहे बदलाव व चुनोतियो को निपटने में समाज व महासभा को तन मन धन से सहयोग का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर 
 हुकमसिंह खिचन,तथा रतनसिंह बारवा,महेन्द्रसिंह सिन्दरली, ने भी विचार व्यक्त किया व आभार जताया इस अवसर पर प्रतापराम दाता, 
मगलसिह गोविंदला,भवरसिंह चुन्डा,  कल्याणसिंह साकरणा,विशनसिंह शखवाली,मागीलाल साकरणा,किरणजी चरपटिया,राधेशयाम खिचन,गणपतसिह रेवतडा,भरतसिंह अगवरी, अनराजसिह नोरवा, जोगसिह मडगांव,जालमसिंह ओडवाडा,पूरणसिंह पिलोवनी,महेंद्रसिंह खिचन,बाबूसिंह ठाकुरला,तुफानसिह साकरणा,सुरेश कुमार वेरठ,किशोरसिंह नून, विक्रम राजपुरोहित बैरठ,हरीसिंह मूलेवा,नैनसिंह साकरणा,सुरेश पाड़ीव समेत सैकड़ों राजपुरोहित समाज बंधु मौजूद थे।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post