पूर्णिमा मासिक यात्रा निकली, गूंजे दाता के जयकारे

सूरत. प्रत्येक मास की पूर्णिमा के अवसर पर श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ की ओर से निकाली जाने वाली पैदल यात्रा का आयोजन अश्विन (अधिक) मास पूर्णिमा गुरुवार सुबह में किया गया। संघ के संयोजक महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अश्विन (अधिक) मास की पूर्णिमा के अवसर पर श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ की ओर से गुरुवार सुबह 58वीं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत हर बार की तरह परवत पाटिया में संत खेतेश्वर सर्कल से दाता के जयकारों के साथ की गई। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंस का पूरे रास्ते में ध्यान रखा। बाद में यात्रा खटोदरा में संत खेताराम मंदिर पहुंची। वहां पर आरती, हवन आदि के आयोजन किए गए। इस दौरान राजपुरोहित युवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को ही आयोजित रक्तदान शिविर और उसमें एकत्र 101 यूनिट के प्रति अध्यक्ष प्रकाश बरलूट व महामंत्री मदनसिंह बारवा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post