राजपुरोहित वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त

*राजपुरोहित वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त*
राजस्थान के बाड़मेर जिले के मायलावास निवासी युवा व्यवसायी ,समाज सेवी व भामाशाह जोरावर सिंह उर्फ सुरेश सिंह पुत्र स्व.श्री शिवनाथ सिंह जी राजपुरोहित को उनके मानवता के प्रति सेवा  भावना व समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स व क्राइम कंट्रोल ब्यूरो का तेलंगाना राज्य वाइस प्रेसिडेंट  नियुक्त किया गया है ।
NHRCCB  के प्रेसिडेंट रणधीर कुमार ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उनसे मानवाधिकारों की रक्षा व अपराध नियंत्रण में सहयोग के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की ।
राजपुरोहित के वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त होने पर उनके पैतृक गांव मायलावास के साथ साथ सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज मे खुशी का माहौल है । साथ ही सुरेश सिंह जी को
विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से बधाई मिल रही है ।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post