देचु)कानोडिया पुरोहितान में क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह का हुआ आयोजन

(देचु)कानोडिया पुरोहितान में क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह का हुआ आयोजन
प्रतियोगिता समाप्ति के बाद  मुख्य अतिथी,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ  राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परशुराम सेना राजस्थान प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा( देचू), भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहांत के महामंत्री जसवत सिंह इंदा देवातु, देचु  के सरपंच  ठाकुर भवानी सिंह राठौड़, सरस्वती नोबल इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक भंवर सिंह  राठौड़ , रतन सिंह राजपुरोहित कानोडिया (समाजसेवी) कानोडिया सरपच सागसिह, युवा ब्रिगेडियर देवीसिह , गोरधन सिंह कनोडिया, गुमानपुरा सरपंच लक्ष्मण राम कुमावत,  देवातुसरपंच, भाजपा जिला मंत्री रतन जी मेघवाल,जिला मंत्री मुन्ना राम जी सुथार, सामाजिक  अतिथियों समस्त ग्रामीणों,के  द्वारा  समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों की ओर से विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले करीब एक दर्जन खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर  मुख्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन का विकास होता है तथा खेल को खेल की भावना से खेलने पर आपसी प्रेम, सद्भाव, अनुशासन में वृद्धि होती है। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीम व अन्य खिलाडिय़ों को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।  प्रदेश  राजपुरोहित  खेलो  के साथ शिक्षा के विकास पर बल देते हुए कहा कि खेल जीवन में जरूरी है, लेकिन खेलों के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार उससे भी जरूरी है, ताकि समाज शिक्षित होकर आगे बढेगा, तभी समाज का नाम रौशन होगा। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं,  रत्नेश्वर युवा मंडल के Dk राजपुरोहित, शिवभक्त श्रवण सिंह, देवी सिंह सवाई सिंह,सुरेश रामावत, आदि व आयोजकों का आभार जताया।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post