सिवाना की पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित को सूचना मिली की जोधपुर में किसी जरूरतमंद को आपातकाल के समय रक्त की आवश्यकता है परिजनों ने सभी जिला प्रयास किए लेकिन कहीं पर भी व्यवस्था नहीं हो पाई तब पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित और उनके पति समाजसेवी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित अपने सभी कार्यों को छोड़कर रक्तदान करने के लिए जोधपुर पहुंचे और वहां जाकर पूर्व प्रधान और उनके पति दोनों ने एक एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित सिवाना में भी रक्तदान शिविर कई बार आयोजन करवा चुके हैं दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रह्मधाम आसोतरा और एक बार जुंजाणी नाड़ी गुरु प्याऊ मवडी में आयोजन करवा चुके हैं पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने 10 वीं बार रक्तदान किया और उनके पति गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने 25 वीं बार रक्तदान किया है पूर्व प्रधान एक अच्छी चित्रकार के साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं और उनके पति समाजसेवी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ऑर्गेनिक खेती के अच्छे जानकार हैं यह जानकारी रक्त कोष फाउंडेशन के ब्लॉक प्रभारी आहोर भरत सिंह राजपुरोहित अगवरी ने दी ।
पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित और उनके पति ने एक साथ किया रक्तदान
byसुरेश राजपुरोहित ईटवाया
-