बाड़मेर के लाखेटाली के मासूम अशरफ अली गम्भीर बीमार होने के कारण उम्मेद अस्पताल जोधपुर रैफर किया। इलाज के दौरान जान बचाने के लिए खून चढ़ाना बेहद आवश्यक था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते रेयर ग्रुप बी नेगेटिव ब्लड बैंक में ब्लड स्टॉक नहीं होने के कारण मरीज मासूम के नाना हाजी दोस्त अली ने हेमंत राजपुरोहित से संपर्क कर तुरंत ब्लड की आवश्यकता बताई।
इसपर राजपुरोहित ने मोहम्मद रमजान खां से संपर्क करने के तुरंत बाद मुश्ताक शाह ने उम्मेद अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान कर मासूम को नया जीवनदान दिया। हाजी दोस्त अली लाखेटाली ने बताया कि उसके मासूम नवासे का उम्मेद अस्पताल में इलाज के दौरान हिमोग्लोबिन कम होने की वजह से डॉक्टरों ने ब्लड की आवश्यकता बताई।
ब्लड बैंक में स्टॉक नहीं होने के कारण ब्लड की व्यवस्था चुनौति से कम नहीं था। बाड़मेर के रक्तवीर हेमंत राजपुरोहित को रिक्वायरमेंट बताने पर रमजान खां ने तुरंत ब्लड की व्यवस्था करवाई। हाजी दोस्त अली ने हेमंत राजपुरोहित, रक्तकोष मित्र मंडल के मोहम्मद रमजान खां, विशाल भाई, डोनर मुश्ताक खां, रिजवान शाह का धन्यवाद ज्ञापित किया।