जोधपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश महासचिव का माला पहना स्वागत किया । महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश राष्ट्रीय परशुराम सेना महासचिव बनने पर प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र ओसिया , तिंवरी , घेवड़ा आने पर चतुरसिंह राजपुरोहित कानोडिया , समाजसेवी युवा भाजपा नेता मनीष सेवग भानु , गौतमचंद खत्री वार्ड पंच , मनीष खत्री , भोपालसिंह राजपुरोहित घेवड़ा , देवेंद्रसिंह तिंवरी , सवाईसिंह भैसेर , अंबे स्वीट जेठमल , रविंद्रसिंह इंदा बस्तवा , स्टार कलेक्शन के प्रोपराइटर चंपा राम जाखड़ , स्वरूपसिंह राजपुरोहित बासनी , रविंद्रसिंह बस्तवा ईनदा , भोपालसिंह घेवडा सहित गणमान्य लोगों ने माला और साफा पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि ब्राह्मण 36 कौम का मार्गदर्शन करते आई है । अभी सभी को एकता और मजबूती के साथ एक छत के नीचे लाने का प्रयास अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ और राष्ट्रीय परशुराम सेना की तरफ से किया जा रहा है । आपसी प्रेमभाव के साथ एकता और परोपकार के साथ आगे विस्तार करना है । समाज के युवाओं ने साथ निभाने के लिए हुंकार भरी ।
अध्यक्ष बनने पर राजपुरोहित का किया स्वागत
byसुरेश राजपुरोहित ईटवाया
-