जालोर जिला मुख्यालय पर राजपुरोहित हॉस्टल जालोर में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को अनंत श्री विभुषित शिक्षा सारथी महान कर्मयोगी गुरुवर स्वामी श्री श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज का 98 वा जन्मोत्सव मनाया गया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में परम् पूज्य शिक्षा सारथी अनंत विभूषित स्वामी श्री श्री 1008 श्री आत्मानंदजी सरस्वतीजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर
पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भाविकों ने स्वामी आत्मानन्दजी सरस्वती महाराज की और से शिक्षा और समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। भाविकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नारामजी पुरोहित, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नैन सिंहजी शंखवाली, एडवोकेट महिपाल सिंहजी चाड़वास, उगमसिंहजी बालेरा समेत कई समाज बन्धु मौजूद रहे।