शांता बेन शंकरलाल पुरोहित परिवार ने 1.75 करोड़ की लागत से बनवाया विद्यालय का नया भवन किया विभाग को सुपूर्द

रेवदर / अनादरा । वो कहते ने की अगर कोई भी इंसान अपने कर्म करने के लिए के दान पुण्य करना चाहे तो ये जरुरी नहीं है कि गोशाला में गायों को गुड खिलाकर या चारा डालकर किया जावे या फिर भोजन खिलाकर लेकिन अगर कोई इससे बेहत्तर भी दान पूण्य करना चाहे तो शिक्षा के क्षेत्र में जहा पर गांवो में शिक्षा पिछड़ी जा रही है वहा पर शिक्षा को बढ़ावा दिलवाये ऐसा ही नजारा हमे कस्बे समीप पोसिंतरा में देखने को मिला जहा पर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा को विद्यार्थियों को एक नई मिशाल और उड़ान बनाने केलिए भामाशाह आगे आये और गांव में लम्बा सा एक विशाल राजकीय विद्यालय का निर्माण कर विभाग को सुपुर्द किया ताकि उसमे निःशुल्क बच्चों व गरीब बच्चों को भी उच्च शिक्षा मिल सके ।5 बीघा भूमि में 1.75 करोड़ की लागत तैयार हुआ विद्यालय । कस्बे के समीप पोसिंतरा में भामाशाह शांताबेन शंकरलाल पुरोहित परिवार करीब 1.75 करोडको लागतसे पोसीतरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माणकरवाया भामाशाह नटवर राजपुरोहित ने बताया कि उनकी माता की इच्छा थी कि वह गांव में विद्यालय नहीं होने से पढ़ नहीं सकी । नटवर राजपुरोहित ने पोसीतरा गाव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण करवा कर उनकी माता की इच्छा को पूरी किया । नटवर राजपुरोहित ने बताया कि उनकी माताजी की इच्छानुसार गा मव में कोई भी बेटी पढाई से वंचित न रह सके इस केलिए उन्होंने करीब 1.75 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण करवाया । 5 बीघा भूमि में फैला हुआ है विद्यालय : पोसिंतरा गांव में भामाशाह की ओर से जिस राजकीय विद्यालय का निर्माण करवाया गया है वो विद्यालय सम्पूर्ण सुविधाओं से परिपूर्ण है । उस विद्यालय भवन में हॉल समेत 13 कमरों के साथ छात्र - छात्राओं की सुविधा केलिए टॉयलेट बाथरूम भी बनवाए गए है । यह नया भवन पांच बीघा भूमि में बनवाया गया है तथा पांच बीघा भूमि खेल मैदान के लिए भी रखी गई है । स्कूल व खेल मैदान के लिए ग्राम पंचायत भूमि आवंटित की है । स्कूल भवन की सुरक्षा के लिए चारों तरफचार दीवारी , स्कूल के आगे स्टेज भी बनवाया गया है जहां पर प्रार्थना सभा समेत अन्य शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियां भी आयोजित की जा सकेगी । स्कूल में आने के लिए प्रवेश द्वार समेत इसके दोनों ओर एक एक छोटे छाटे गेट भी बनावाए गए है । पोसौतरा के ग्रामवासियों व विद्यालय परिवार की ओर भामाशाह परिवार नटवर राजपुरोहित , विजय राजपुरोहित , अजयराज पुरोहित , डॉ महेश राजपुरोहित , उदय राजपुरोहित , भरत राजपुरोहित का आभार प्रकट किया । शांताबेन शंकरलाल पुरोहित के प्रतिनिधि झालाराम पुरोहित मंगलवार को तहसीलदार जितेन्द्रसिंह , प्रधानाचार्य रामावि पोसीतरा संतोष बेसवाल को विद्यालय भवन सुपुर्द किया । झालाराम पुरोहित ने बताया कि आज से रामावि पोसोतरा शांतावेन शंकरलाल पुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसीतराके नामसे जाना जाएगा । अवसर परजीवन पुरोहित वाण अध्यापक नैनाराम चौधरी , मुकेश गर्ग , जसवन्तसिंह देवडा समेंत कई | लोग उपस्थित थे ।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post