बाइक से जा रहे युवक पर जानलेवा हमला , मामला दर्ज गुड़ानाल

सिवाना कस्बे में राह चलते बाइक पर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला पुलिस थाना सिवाना में दर्ज हुआ । 
पुलिस के अनुसार अर्जुनसिंह पुत्र जामताजी राजपुरोहित निवासी नाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भतीजा कैलाश राजपुरोहित 30 जुलाई करीब 3 बजे सिवाना खरीदारी करने आया था । 
वापस घर जाने के दौरान बीच रास्ते छह सात लोगों ने नकाब पहनकर चाकू खिलाड़ी से हमला कर मारपीट करते हुए वाहन में डाल दिया । 
फिर वाहन में मारपीट कर सिवाना मेला मैदान में वाहन से बाहर फेंक दिया ।
 रिपोर्ट में शक जताया कि उसके भतीजे ने हाल ही में नेनु देवी राजपुरोहित निवासी सराणा तहसील पचपदरा के साथ प्रेम विवाह किया था । 
उन्हीं परिवार के लोगों ने हमला किया होगा । पुलिस ने आईपीसी की धारा 143 , 364,307 सीआर 152 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी है ।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post