सरकारें बदलती रहती, लेकिन तस्वीरें नहीं बदल रहीं हैं"

🙏🙏"सरकारें बदलती रहती, लेकिन तस्वीरें नहीं बदल रहीं हैं"🙏🙏
  चुनाव के समय सभी प्रतिनिधि अपने अपने तरीके से चुनावी जोश में वादा करके निकल जाते है और बाद में अपने क्षेत्र के गांवों की ओर पिछे मुड़कर नहीं देखते  सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से विकास की भरपूर बौछार भेजते रहते हैं,लेकिन जमीनी स्तर पर समझने के लिए ये तस्वीरें काफी है ,ये फोटो ग्राम  पाऊं से बावतरा जाने वाली मुख्य सड़क  का है, केवल 6 किलोमीटर सड़क है, जो पिछले पांच वर्षों से ऐसी हालत में पड़ी हुई हैं , जो ग्रामीण इलाकों के लोगों को और ढाणियों के लोगों को को जिला मुख्यालय पंचायत मुख्यालय तहसील मुख्यालय बालोतरा भीनमाल जालौर गुजरात की तरफ सभी बड़े शहरों को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है लेकिन पिछले 5 वर्षों से इस सड़क की हालत इतनी खराब  हैं कि कोई छोटी गाड़ी वाला भाड़े पर आने के लिए तैयार नहीं है मजबूरन गांव के गरीब किसान लोगों को बड़ी गाड़ी का सहारा लेना पड़ता है जो अपनी मनमर्जी से भाड़ा वसूलते हैं सीमावर्ती जिले का सीमावर्ती गांव होने के नाते  जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए  उनसे कई कोसों दूर है गांव के लोगों को भी आशा थी कि आज नहीं तो कल, इस महीने नहीं तो अगले महीने, इस साल नहीं तो अगले साल , इस सरकार में नहीं तो अगली सरकार में सड़क बनेगी लेकिन समय के साथ जनप्रतिनिधि बदले , सरकार बदली, लेकिन सड़क नहीं ,,लोगों को निराश होकर इसी टुटी सड़क का हि सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है 
आखिर जनता के लिए नहीं तो अपने लिए हि सही, ये सड़क बना दो ताकि आने वाले चुनावों के समय आप जब चुनाव प्रचार अभियान मे आएंगे ,तोअपनी महंगी कारों को सड़क पर चलने में कठिनाई न हो, और आप के पेट का पानी न हिले।🙏🙏 मे पुनः समस्त ग्राम वासियों की तरफ से आपको निवेदन करता हूं और याद दिलाना चाहता हूं की जो आपने चुनाव के समय  जनता से किए वादों को अमल में लाए और उन्हें पूरा करने का प्रयास करावे🙏🙏

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post