कोयम्बत्तूर. लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों को भोजन और राशन वितरण का कार्य करने पर कांग्रेस कमेटी ने राजपुरोहित सेवा मंडल को सम्मानित किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयूरा जय कुमार ने कहा कि राजपुरोहित सेवा मंडल ने जरूरत के समय गरीब लोगों की सेवा और सहायता के लिए जो कार्य किया है, वह तारीफ लायक है। समाज ने इस कार्य से शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सामज में ऐसे कार्यों के लिए कांग्रेस हमेशा सहयोग करती रहेगी। मैं व्यक्तिगत तौर पर भी समाज के ऐसे कार्यों के लिए साथ हूं। सम्मान समारोह में राजपुरोहित सेवा मंडल से डालूसिंह, अशोक सिंह, दलपत सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह ने कमेटी सदस्यों के साथ सम्मान प्राप्त किया। समाज ने इस कार्य से शहर का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान कांग्रेस से गणपति शिवकुमार, समुंदर कुमार, पसमुत्तु, रामकी, साईसादिक और भास्कर आदि मौजूद थे।
कांग्रेस ने किया राजपुरोहित सेवा मंडल का सम्मान
byसुरेश राजपुरोहित ईटवाया
-