सिवाना. उपखंड क्षेत्र के गुड़ानाल में जेसीबी से डामरीकरण सड़क को उखेड़ कर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। उल्लेखनीय रहे कि गत माह गुड़ानाल में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सिवाना एसडीएम ने जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी कर गुड़ानाल के समस्त रास्ते सील किए थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत सभी रास्ते खोल दिए लेकिन एक रास्ते को नहीं खोला। जिस पर शुक्रवार को रात्रि में असामाजिक तत्वों ने जेसीबी से डामरीकरण उखेड़ कर रास्ते को ही उथल पुथल कर दिया इससें ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर सिवाना एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि गुड़ा-भुखों की ढाणी डामरीकरण रास्ते को ग्राम पंचायत की मिलीभगत से भूमाफियाओं ने 13 जून को रातो - रात कब्जा कर अतिक्रमण किया है। ज्ञापन में बताया कि उक्त रास्ते को राजनैतिक द्वेष भावना के वजह से नहीं खोला गया।
ग्राम पंचायत को कहीं बार अवगत करवाने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया। भूमाफियाओं द्वारा डामरीकरण को तोड़कर रास्ते पर दरवाजा लगाने से आवागमन बाधित हो गया है। जिससें ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि रास्ता नहीं खुला तो जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।