दुखद समाचार
: बाड़मेर जिले के सिवाना में दैनिक भास्कर के संवाददाता जोगसिंह राजपुरोहित ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जोगसिंह भीमसिह रायगुरू राजपुरोहित पादरू ने आत्महत्या की है, जिसके बाद सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुवा है।
युवा पत्रकार द्वारा आत्महत्या करने से समाज में हर कोई स्तब्ध है। राजस्थान के पत्रकार जगत में भी इस घटना से निराशा छा गयी है लोग सोशल मीडिया पर मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि देकर दुःख प्रकट कर रहे है।