सांकरणा गांव में हुई चोरी का किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात भी बरामद

आहोर. आहोर पुलिस थाने के अधीन सांकरणा गांव के एक घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख के जेवरात बरामद किए है। वहीं एक किशोर को भी इस मामले में पुलिस ने संरक्षण में लिया हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।

थानाधिकारी घेवरसिंह ने बताया कि सांकरणा निवासी पवनी देवी पत्नी नैनसिंह जाति राजपुरोहित ने मामला दर्ज करवाया कि आठ जून को शाम 6 बजे अपने घर से बाड़े में गाय को चारा डालने एवं दूध लेने गई थी। दूध लेकर वापस घर आई तब घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखी पेटी का नकुचा तोड़कर पेटी में रखे पवनी देवी स्वयं एवं उनकी पुत्रीयों के सोने चांदी के आभूषण एवं बीस हजार रुपये चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था।

जिसपर पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष के निर्देशानुसार थानाधिकारी घेवरसिंह की टीम ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए तथा क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की वारदातों की रोकथाम व चोरो की धरपकड़ करने के साथ परम्परागत पुलिसिंग व आसुचना का संकलन कर विधि से संघर्षरत किशोर को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर के पिता के समक्ष मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर करीब 20 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुराने का खुलासा हुआ।

पूछताछ के दौरान किशोर का सहयोग करने एवं किशोर को चोरी करने के उत्प्रेरित करने व उससे चोरी का माल प्राप्त करने के आरोप में साकरणा निवासी दशरथ पुत्र मिरीमल जाति वैष्णव व सांकरणा निवासी ईसूब खां पुत्र बाबू खां जाति मुसलमान एवं सांकरणा निवासी अजीज खां पुत्र खाजु खां जाति मुसलमान को गिरफ्तार कर पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस उप निरीक्षक खमाराम ने बताया कि किशोर की निशानदेही से बंद पड़े मकान में रखे करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। तथा किशोर को न्यायालय में पेश बाल सुधार गृह भेजा गया।
पुलिस टीम का रहा सहयोग : पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष के निर्देशानुसार डीएसपी जयदेव सियाग के नेतृत्व में थानाधिकारी घेवरसिंह, पुलिस उप निरीक्षक खमाराम, हैड कॉस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल हंजारीमल, जयंतिलाल, पालाराम की टीम के प्रयास से साकरणा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया गया।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post