हवाई फायरिंग के तीन आरोपी सहीत नेमाराम गिरफ्तार

जोधपुर | देवनगर पुलिस ने मंगलवार को हवाई फायरिंग के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मंजू चौधरी ने बताया कि फायरिंग के मामले में राजेश पुत्र अचलाराम, नेमाराम पुत्र हरिराम, मेहराराम पुत्र हीमाराम व गिरधारीसिंह पुत्र हुक्कमाराम को गिरफ्तार किया। सोमवार को हवाई फायरिंग में पकड़े गए महेंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है। फायरिंग के मुख्य आरोपी महेंद्र, राजेश व नेमाराम थे। मामले के अनुसार मूलत: कटारडा भांडू हाल राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड देवनगर निवासी राजू पटेल ने इस बारे में 29 जून को मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि 28 जून की रात में देवनगर इलाके के प्यारे मोहन चौराहे पर वह बैठा था, तब महेंद्र और उसके साथियों ने उस पर मारपीट के बाद हवाई फायर किया था।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post