rajpurohiit news express
बाड़मेर | ग्राम पंचायत लंगेरा के साइकिलिस्ट नरपत सिंह राजपुरोहित ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए 27 जनवरी को जम्मू एयरपोर्ट से साइकिल यात्रा शुरु की। यह यात्रा 5 महीने अाैर 3 दिन बाद सेामवार काे गृहजिले बाड़मेर पहंुचेगी। यहां नरपत सिंह राजपुरोहित का स्वागत किया जाएगा। राजपुरोहित की साइकिल यात्रा जम्मू कश्मीर से रवाना हाेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से हाेती हुई राजस्थान में प्रवेशित हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए जम्मू से शुरू हुई राजपुराेहित की साइकल यात्रा देश के लोगों में शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही है। हेमंत राजपुरोहित ने बताया खेतेश्वर सर्किल उतरलाई एवं राजपुरोहित छात्रावास में पौधारोपण करके नरपत सिंह का स्वागत किया जाएगा।
