उत्तरपद्रेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने शुक्रवार को जालोर पहुचने पर हुआ । जोरदार स्वागत ।

जालोर. गोरक्षपुर पीठाधीश्वर व उत्तरपद्रेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने शुक्रवार को जालोर स्थित भैरूनाथ अखाडे में गुरू गोरक्षनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण कर सरूपुरा रोड स्थित माता कोशल्या धर्मशाला का उदृघाटन किया।इस दौरान उन्होंने धर्मशाला का महंत गंगानाथ महाराज के साथ अवलोकन किया। इससे पूर्व योगी के भैरूनाथ अखाडे पहुंचने पर महंत गंगानाथ महाराज ने माला पहनाकर स्वागत किया।वहीं परम्परानुसार बालिकाओं की ओर से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ महाराज ने गोरक्षनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण का कुछ समय के लिए अखाडे में मौजूद साधु संतो से मुलाकात की।इसके बाद धर्मशाला का उदृघाटन कर मलकेश्वर मठ में धर्म सभा को संबोधित किया। इस दौरान महंत गंगानाथ महाराज, रणछोड भारती महाराज, कैलाशनाथ महाराज, परशुरामगिरी महाराज, काशीनाथ महाराज, प्रेमनाथ महाराज, प्रेमगिरी महाराज, गोविन्दनाथ महारज, आनन्दनाथ महाराज, ईश्वरनाथ महाराज, साईनाथ महाराज महाराज समेत कई संत मौजूद थे।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post