श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ की ओर से आश्विन पूर्णिमा के उपलक्ष में पूर्णिमा यात्रा का आयोजन

सूरत. श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ की ओर से आश्विन पूर्णिमा के उपलक्ष में पूर्णिमा यात्रा का आयोजन l
बुधवार सुबह छह बजे परवत पाटिया में संत श्री खेतेश्वर महाराज सर्कल से किया गया। 
यात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते बाद में खटोदरा गुरुदेव ताराम मंदिर पहुंचे। यहां पर विप्र फाउंडेशन गुजरात प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष तुलसी राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष घनश्याम सेवग, रमेश रबारी, जगदीश सेपाऊ आदि का स्वागत किया गया। वहीं, राजपुरोहित युवा फाउंडेशन के बैनर का विमोचन कर अध्यक्ष धीरज राजपुरोहित व संगठन मंत्री परवतसिंह राजपुरोहित के नाम की घोषणा की गई। यात्रा की जानकारी महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने दी है।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post