राजपुरोहित जागरवाल कि कुलदेवी राजराजेश्वरी ज्वाला देवी मंदिर में धार्मिक विशाल नवरात्रि जागरण महोत्सव की पूर्णाहुति पर भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया

रेवतड़ा में शुक्रवार को वावड़ी धाम शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत राजपुरोहित जागरवाल कि कुलदेवी राजराजेश्वरी ज्वाला देवी मंदिर में धार्मिक विशाल नवरात्रि जागरण महोत्सव की पूर्णाहुति पर भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया। 

वरघोड़े के आयोजन के लिए: श्रद्धालुओं का पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
 मंदिर में कुलदेवी मैया की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। 
वहीं मंदिर को फूलमाला से सजाया गया था। 
महोत्सव के निमित्त मंदिर में विभिन्न चढ़ावों की बोलियां बोली गई। 
जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 
इसके बाद गाजेबाजे के साथ वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े में सुसज्जित रथ पर माताजी की तस्वीर बिराजमान कि गैइ। 
वहीं श्रद्धालुु भक्ति गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। 
जबकि महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।

 वरघोड़ा गांव के मुख्य चोहटे से होता हुआ पुन: वावड़ी धाम पहुंचकर विसर्जित हुआ। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया
। वहीं महोत्सव में सायला सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित ने भी शिरकत कर माताजी के दर्शन किए। जिनका ट्रस्ट परिवार द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post