मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रमुख बने अधिवक्ता राजपुरोहित


मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रमुख बने अधिवक्ता राजपुरोहित

सुमेरपुर| उप मुख्य सचेतक व विधायक मदन राठौड़ की अनुशंषा पर मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रमुख पद पर अधिवक्ता गणपतसिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को जिले में सफल बनाने के लिए अधिवक्ता राजपुरोहित का विशेष योगदान रहा है। अधिवक्ता राजपुरोहित द्वारा जिले के समस्त भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों से संपर्क कर उक्त कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने की अपील भी की गई। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post